Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
मध्यप्रदेश से दिशा निकलेगी तो पूरे विश्व को लाभ होगा
मध्यप्रदेश से दिशा निकलेगी तो पूरे विश्व को लाभ होगा
गुरुवार, मई 21, 2020
www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़
मध्यप्रदेश में आयुर्वेदिक काढ़े व दवाओं के अच्छे परिणाम
बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों से वीसी से चर्चा की
योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में सराहनीय कार्य हुआ है। कोरोना मरीजों पर भी प्रदेश में आयुर्वेद दवा का उपयोग कारगर रहा है। कोरोना को नियंत्रित करने की मध्यप्रदेश से जो दिशा निकलेगी उससे पूरे विश्व को लाभ होगा। प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक औषधियां कोरोना को रोकने एवं उसके इलाज में अत्यंत उपयोगी हैं।
योगगुरू बाबा रामदेव आज मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं मध्यप्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से वी.सी. के माध्यम से चर्चा कर रहे थे। वी.सी. में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, सचिव आयुष श्री एम.के. अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
दो करोड़ लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के इलाज एवं संक्रमण रोकने की श्रेष्ठतम व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। अभी तक लगभग 2 करोड़ लोगों को आयुष विभाग के सहयोग से त्रिकटु काढ़े के पैकेट्स वितरित किए गए हैं। कोरोना कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी आदि को भी काढ़ा पिलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाबा रामदेव को प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों को आयुर्वेदिक दवाओं के इस्तेमाल एवं प्राणायाम संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि आयुर्वेदिक दवाओं एवं प्राणायाम का उपयोग कोरोना के विरूद्ध जंग जीतने में अत्यधिक सहायक होंगे।
जिसकी इम्युनिटी अच्छी उसका कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकता
बाबा रामदेव ने कहा कि जिस व्यक्ति की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) अच्छी है उसका कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकता। प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी हो जाती है।
कोरोना के संक्रमण को तोड़ने में अश्वगंधा व गिलोए उपयोगी
बाबा रामदेव ने बताया कि कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण को तोड़ने में अश्वगंधा एवं गिलोए अत्यंत कारगर होते हैं। कोरोना मरीजों के उपचार में इनके उपयोग के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।
6 प्राणायाम नियमित रूप से करें
बाबा रामदेव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए 6 प्राणायाम भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम, विलोम, भ्रामरी एवं उज्जयी प्राणायाम नियमित रूप से करें। कोरोना के मरीज भी ये प्राणायाम कर सकते हैं। प्राणायाम का तुरंत लाभ होता है।
गिलोए, तुलसी, काली मिर्च, हल्दी, अदरक का काढ़ा पिएं
बाबा रामदेव ने बताया कि कोरोना को रोकने के लिए गिलोए, तुलसी, काली मिर्च, हल्दी एवं अदरक का काढ़ा रोज पिएं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी हो जाती है। गिलोए, अश्वगंधा एवं अणुतेल भी काफी उपयोगी हैं।
आरोग्य कसायन-20 से कोरोना मरीजों को लाभ
सचिव आयुष श्री एम.के. अग्रवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में क्वारेंटाइन सेंटर्स में रहने वाले 4 हजार लोगों को तथा कोरोना के 532 मरीजों को आरोग्य कसायन-20 आयुर्वेदिक औषधि दी गई, जिसके काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इन मरीजों में से 504 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। प्रदेश में 7 आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम निरंतर शोध कर रही है कि कोरोना के विरूद्ध कौन-कौन सी आयुर्वेद की दवाएं अत्यंत उपयोगी हैं। इस संबंध में एक शोध पत्र भी तैयार किया गया है।
40 साल से बीमार नहीं हुआ
योग गुरू श्री रामदेव ने बताया कि वे 40 साल से एक बार भी बीमार नहीं हुए हैं। जब भी थोड़ी अस्वस्थता महसूस होती है वे काढ़े एवं गिलोए का उपयोग करते हैं। साथ ही नियमित रूप से प्राणायाम करते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रश्नों के उत्तर दिए
बाबा श्री रामदेव ने वीसी में प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से कोरोना के उपचार के विषय में चर्चा की। चिकित्सा अधिकारियों ने बाबा रामदेव को बताया कि वे किस प्रकार उनके जिलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं, प्राणायाम आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी समाधानकारक उत्तर दिए।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
शुक्रवार, जून 26, 2026
Shivpuri News : इंसानियत शर्मसार; विवाहिता का गला दबाने का प्रयास, ढाई साल के मासूम को जमीन पर फेंका
रविवार, जून 21, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ