Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
योजनाओं का लाभ सभी किसानों को मिले - मंत्री श्री पटेल
योजनाओं का लाभ सभी किसानों को मिले - मंत्री श्री पटेल
शनिवार, मई 30, 2020
www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आज मंत्रालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर हाल में शत-प्रतिशत किसानों को सभी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाये। मंत्री श्री पटेल ने किसानों के हित में संचालित सभी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता जताई।
अप्रमाणित बीज वितरण की होगी जाँच
मंत्री श्री पटेल ने किसानों को खरीफ 2019-20 में धान और मक्का के अप्रमाणित संकर बीजों के वितरण की जाँच के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उत्तम गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना विभागीय कार्य है। इसके बावजूद किसानों को अप्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाना किसानों के साथ धोखाधड़ी है। जाँच में दोषी पाये जाने पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
किसान मित्रों को प्रशिक्षित किया जायेगा
श्री पटेल ने कहा कि गाँवों में किसानों की सहायता के लिये कृषक मित्रों की सहायता ली जायेगी। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि कृषक मित्रों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षित कराया जायेगा। कृषक मित्र किसानों को समस्त योजनाओं की जानकारी, बेहतर उत्पादन के लिये खाद, बीज इत्यादि जानकारी देने के साथ मिट्टी परीक्षण में भी सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विकासखण्ड स्तर पर किसानों की सहायता के लिये उच्च प्रशिक्षित विकासखण्ड समन्वयकों की सहायता ली जायेगी।
सब्सिडी के लिये भारत सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे
मंत्री श्री पटेल ने मल्टीक्रॉप थ्रेसर में किसानों को मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाने के लिये भारत सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संचालक कृषि को दिये। वर्तमान में मल्टीक्रॉप थ्रेसर के लिये अनुसूचित-जाति, जनजाति महिलाएँ और लघु एवं सीमांत किसानों को थ्रेसर की लागत की 50 प्रतिशत अथवा एक लाख रुपये की सब्सिडी दी जाती है।
डीजल पम्प सेट की जगह विद्युत पम्प लगाएं
मंत्री श्री पटेल ने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को डीजल पम्प सेट के स्थान पर विद्युत पम्प लगवाने के लिये प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि सरकार विद्युत पम्प लगाने और सिंचाई के लिये सुविधाएँ उपलब्ध करवा रही है। डीजल पम्प से किसानों को डीजल की खपत में व्यय करना पड़ता है। बेहतर रहेगा कि सभी किसान विद्युत पम्प लगवाते हुए योजनाओं का लाभ लें।
अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर कृषि विभाग में बेहतर कार्य करने वाले विकासखण्ड, जिला और राज्य स्तरीय अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-निधि दी जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ