Music

BRACKING

Loading...

गरीबों के लिए वरदान है संबल योजना मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 664 हितग्राहियों के खाते में 14.13 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की




हितग्राहियों से वी.सी. के माध्यम से बातचीत की 

 
 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल योजना) गरीबों के लिए वरदान है। प्रदेश में योजना में एक करोड़ 37 लाख  असंगठित श्रमिक पंजीकृत हैं। योजना के अंतर्गत 1 मार्च से अभी तक कुल 24,507 हितग्राहियों को 137 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता प्रदान की गई है। आज 664 हितग्राहियों के परिजनों को 14 करोड़ 13 लाख रूपए की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज वीसी के माध्यम से संबल हितग्राहियों सागर की श्रीमती भारती, श्रीमती नेहा, जबलपुर के श्री अश्वनी नामदेव, श्री विकास चढार, उज्जैन के श्री दीपक मीणा, श्री दीपक श्रीवास्तव, विदिशा की श्रीमती शबाना बी, सतना की श्रीमती कल्पना केवट, श्रीमती खुशबू वर्मा, बैतूल की श्रीमती कविता धान्डरे, श्रीमती गीता चौधरी देवास की श्रीमती मुस्कान, श्रीमती सुशीला बाई और इंदौर की श्रीमती पिंकी और सुश्री आयुषी से चर्चा की।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Ram Singh khandelwal ने कहा…
Mere bhi madad karo sar Ram Singh Khandelwal Gaon bijroni Tahsil badarwas Jila Shivpuri se hun Rajasthan ke Jaipur Main majduri Karta Hun Gaon Mein Mere Pass Rahane ko Makan Bhi Nahin Hai secretary ko Sarpanch Sahab ko Sabko Maloom Hai Fir Bhi Mujhe a Pradhanmantri Aawas Yojana ka Makan Nahin dilva rahe hain 10000 rupaye mangte Hain ab main unko kahan se Laun 10000 rupaye main Apna bacchon ka ped Karun ya unko 10000 Dun kripya Karke Mera survey Karva Lijiye Gaon Mein jisse Mujhe Makan mil jaaye Rahane ka Chhath mil jaaye jisse Main Apne bacchon ka bhavishya Chitra banaa Sakun Mera to majduri mein Jivan nikalega ab bacchon ka Na nikale Yeh Meri Soch hai thank you sir ji