www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर,
ब्रेकिंग न्यूज़
खून का रंग लाल होता है यह कौन नहीं जानता। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसे चोट ना लगी हो। जिसने लाल रंग का खून बहते हुए अपनी आंखों से ना देखा हो। यहां सवाल यह है कि यही लाल रक्त जब शरीर के अंदर धमनियों / नसों में दौड़ता है तब नसों का रंग नीला क्यों दिखाई देता है। आइए जानते हैं:-
रक्त वाहिकाओं का नीला दिखाई देना एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूजन
अंजली मिश्रा ने अपने एक आर्टिकल में इसके बारे में बहुत ही संक्षिप्त और अच्छे तरीके से समझाया है। उन्होंने बताया कि रक्त वाहिकाओं का नीला दिखाई देना एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूजन है। दरअसल लाल रंग की तुलना में नीले रंग की प्रकाश किरणें टिश्यू को उतनी गहराई तक नहीं भेद पाती हैं, इसलिए पहले से और ज्यादा परावर्तित हो जाती हैं। जबकि लाल रंग की किरणें अंदर तक जाती हैं और इनका कुछ ही हिस्सा परावर्तित होकर बाहर दिखाई पड़ता है। यही कारण है कि इन वाहिकाओं का रंग हमें लाल के बजाय नीला दिखाई पड़ता है।
कुछ लोग यह कुतर्क भी देते हैं, जो पूरी तरह गलत है
जिन लोगों के पास पर्याप्त स्टडी नहीं है वह कुछ भी बोल देते हैं। ऐसे ही लोगों के समूह ने प्रचारित कर दिया है कि शिराओं में बहने वाला वह रक्त जो शरीर के बाकी अंगों से हृदय तक पहुंचता है, नीले रंग का होता है क्योंकि उसमें ऑक्सीजन नहीं होती या वह अशुद्ध होता है। यह एक मिथ है। इस प्रचलित मिथ को गलत ठहराने के साथ-साथ विज्ञान यह भी कहता है मनुष्य का खून कभी नीले रंग का नहीं होता। नीली नजर आने वाली रक्त वाहिकाओं में बहने वाला खून भी लाल रंग का होता है
0 टिप्पणियाँ