Music

BRACKING

Loading...

सीएम शिवराज सिंह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के घर क्यों गए, जवाब की तलाश

Shivraj Singh Chauhan: गृह मंत्री से मिलने ...
भोपाल। मध्य प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा के घर उनसे मिलने पहुंचे। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वैसे भी शिवराज और नरोत्तम के व्यक्तिगत संबंध पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में है।
 
दूसरी बड़ी खबर यह है कि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद जैसे ही शिवराज सिंह रवाना हुए गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री श्री सुभाष भगत से मिलने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। 

कयासों की हांडी गर्म, अफवाहों का धुंआ उठेगा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का ग्रह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा के घर जाना और उसके बाद श्री नरोत्तम मिश्रा का संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत से मिलने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचना मध्य प्रदेश की राजनीति में कयासों की हांडी को कर्म करता है। यदि अंदर की बात जल्दी से बाहर नहीं आई तो अफवाहों का धुआं उठेगा जो निश्चित रूप से किसी ना किसी की आंखों में आंसू का कारण बन सकता है।

युवा मोर्चा के जमाने से हम साथ-साथ हैं: शिवराज सिंह

गृहमंत्री के बंगले से बाहर आने पर पत्रकारों से बातचीत में शिवराज ने कहा- "मैं मुख्यमंत्री हूं, वे गृहमंत्री हैं। सालों से युवा मोर्चा के जमाने से हम साथ काम करते आए हैं। नरोत्तमजी का बहुत दिनों से आग्रह था कि मैं घर पर आऊं। लंबे समय से नाश्ता ड्यू था, इसलिए आज आया हूं। यूं तो हम रोज मंत्रालय में मिलते ही हैं। मैं तो सुबह से लेकर देर रात तक वल्लभ भवन में ही रहता हूं।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ