Music

BRACKING

Loading...

MP BJP: ग्वालियर-चंबल के बागियों से बातचीत के लिए नरोत्तम मिश्रा नियुक्त

indiafightscorona: स्वाथ्य विभाग के मैदानी ...
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भाग्य विधाताओं को तोता जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में कुछ लोकप्रिय नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल हो जाने के कारण बगावत कर सकते हैं। वफादार से बागी बन रहे इन नेताओं से बातचीत के लिए पार्टी ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा को नियुक्त किया है। श्री मिश्रा रविवार को ग्वालियर पहुंच रहे हैं।


बालेंदु शुक्ला की वापसी के बाद बागियों से बातचीत जरूरी 

भारतीय जनता पार्टी की इलेक्शन स्ट्रेटजी पर काम कर रहे नेताओं का मानना है कि बालेंदु शुक्ला की कांग्रेस में वापसी के बाद बागियों से बातचीत जरूरी हो गई है। हालांकि बालेंदु शुक्ला के होने से किसी भी विधानसभा में जीत की गारंटी नहीं होती परंतु चुनाव के समय इस तरह का दलबदल पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को प्रभावित करता है।

रविवार को ग्वालियर में सिंधिया विरोधी भाजपा नेताओं की बैठक

नरोत्तम मिश्रा रविवार को ग्वालियर का दौरा करेंगे और पूर्व मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं माया सिंह, जयभान सिंह पवैया, नारायण सिंह कुशवाहा से मुलाकात करेंगे। याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले सिंधिया विरोधी नेता जयभान सिंह पवैया, कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में आए वर्तमान गुना सांसद श्री केपी यादव एवं कोलारस विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी से मिले थे। भाजपा में सिंधिया विदेशी नेताओं की खुली लामबंदी की यह शुरुआती मीटिंग थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ