Music

BRACKING

Loading...

शादी में जमकर किया डांस, विदाई के बाद दुल्हन ने दूल्हे को कहा- गाड़ी रोका, फिर मची चीख पुकार


श्योपुर. चंबल पुल से एक विवाहिता ने नदी में छलांग लगा दी। दरअसल, एक विवाहिता सादी के बाद अपने ससुराल आ रही थी। लेकिन जैसे ही गाड़ी चंबल पुल पर पहुंची विवाहिता ने दूल्हें से कहा कि उसे चक्कर आ रहे हैं। जिस कार दूल्हे ने गाड़ी रूकवा दी और दुल्हन गाड़ी से उतर कर नीचे आ गई। इससे पहले बाराती और दूल्हा कुछ समझ पाते दुल्हन ने नदी में छलांग लगा दी।
शादी के बाद विदा होकर ससुराल आ रही दुल्हन ने चक्कर आने के बहाने जीप को चंबल नदी के पाली पुल पर रूकवाया और फिर जीप से उतरकर सीधे पुल से नदी में छलांग लगा दी। रविवार सुबह की यह घटना श्योपुर जिले के सवाईमाधोपुर-श्योपुर हाइवे स्थित चंबल नदी के पाली पुल की है। पुलिस गोताखोरों की मदद से चंबल नदी में बोट के जरिए दुल्हन की तलाश कर रही है। दुल्हन राजस्थान के अल्लापुर बहरावडां गांव की है। जबकि उसे शादी कर ला रहा दूल्हा श्योपुर के दांतरदा क्षेत्र के साडाकापाडा गांव का निवासी है।
कोई नहीं समझ पाया कि हुआ क्या
दूल्हा और दूल्हे के अन्य साथ कुछ समझ पाते, इससे पूर्व ही दुल्हन ने पुल की रेलिंग पकड़कर चंबल में छलांग लगा दी, जिसे देखकर दूल्हा और उसके सभी साथी हक्के-बक्के रह गए और शोर मचाने लगे। दूल्हा और उसके साथियों की रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाव की सहायता से दुल्हन की तलाश में जुट गए। बारातियों की सूचना पर वधू पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि रात को शादी के वक्त दुल्हन काफी खुश थी और उसने दूल्हे के साथ खूब डांस भी किया था पर आज विदाई के बाद ससुराल जाते वक्त दुल्हन ने बीच रास्ते मे गाड़ी रुकवाकर चंबल में छलांग लगा दी। ये बात न तो दुल्हन के परिजनों को समझ आ रही है और न ही दूल्हे को आखिर किस कारण से दूल्हन ने नदी में छलांग लगा दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ