शिवपुरी। जिले के ग्राम हाथीगड़ा की दो मासूम लड़कियों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह इन लड़कियों के शव बरामद होने के बाद इनकी एक और सहेली की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथीगड़ा गांव की तीन लड़कियां रविवार को घर से जामुन खाने जाने की बात कहकर निकली थीं। शाम तक जब लड़कियां वापस नहीं आई, तो पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और ग्रामीणों द्वारा की गई खोजबीन के फलस्वरूप इनमें से दो लड़कियों की लाशें गांव के समीप स्थित एक पानी से भरे गड्ढे में दिखाई दीं। जिसके बाद लाशों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, तीसरी लड़की की तलाश तेज कर दी गई है।
0 टिप्पणियाँ