जेएमएफसी न्यायालय करेरा ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या करने वाले आरोपी का जमानत आवेदन को निरस्त कर जेल भेजा। प्रकरण में पैरवी अभियोजन अधिकारी सुनील भदौरिया के द्वारा कि गई। शिवपुरी। मीडिया सेल प्रभारी श्री राजवीर सिंह यादव ने बताया कि दिनांक 11.08.2020 को वन अमले को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिला नगर में आरोपी मदन प्रजापति ने एक मोर को मारकर अपने घर में रखा है। जिस पर से वन अमले ने आरोपी के घर पर दबिश दी तो उसके एक मृत मोर पाया गया। वन अमले के द्वारा मृत मोर को जब्त कर जब्ती पंचनामा तैयार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 2,9,50,51 में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

0 टिप्पणियाँ