जेएमएफसी न्यायालय करेरा ने मारपीट करने वाले आरोपी सूरज व चुन्नी लाल को जेल भेजने का आदेश दिया । प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री सुनील कुमार भदोरिया जी ने की।
शिवपुरी। मीडिया सेल प्रभारी श्री राजवीर सिंह यादव ने बताया कि दिनांक 29/07/2020 को शाम करीब 5:30 बजे आरोपी सूरज व चुन्नी लाल लोधी फरियादी के घर में घुसकर उसे गंदी- गंदी गाली देने लगे जब फरियादी ने उन्हें मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने थाना करैरा में अपराध क्रमांक 430/2020 धारा 323,324, 506, एंव 34 भादवी में लेखबध्द कराई। तथा बाद मे मेडिकल रिपोर्ट मे हाथ में फ़ेक्चर पाये जाने पर धारा 326 का इजाफ़ा किया गया जिसके बाद पुलिस के द्वारा दिनांक 10/08/2020 को आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया ।

0 टिप्पणियाँ