Music

BRACKING

Loading...

दिग्विजय सिंह के करीबी कांग्रेस नेता की कोरोना से मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और ग्वालियर के नेता बृजमोहन परिहार का मंगलवार सुबह 4.30 बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा।  
परिहार के निधन की खबर से ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस के चंबल-भिंड मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर-चम्बल संभाग के कद्दावर नेता, जिंदगी भर सामंतवाद के खिलाफ संघर्ष करने वाले,प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह परिहार आज बीमारी से परास्त हो गए। अलसुबह उन्होंने हम सभी का साथ छोड़ दिया, ईश्वर इस गांधीवादी, सिद्धांतवादी नेता को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। 

मध्यप्रदेश के मशहूर शायर राहत इंदौरी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सोमवार को 866 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 हजार 891 तक पहुंच गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 1015 हो गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा इंदौर में 333 और उसके बाद भोपाल में 220 लोग कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। सबसे पहले मौत इंदौर और उज्जैन में 27 मार्च को हुई थी। ऐसे में राज्य में अब 40 में से एक संक्रमित दम तोड़ने लगा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ