
भोपाल। खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री मयंक अवस्थी को सांप ने डस लिया है। श्री मयंक अवस्थी का इलाज जबलपुर में चल रहा है। बताया गया है कि सांप उनके जूते में छुप कर बैठा हुआ था। जैसे ही उन्होंने पहनने के लिए जूता उठाया, सांप ने उनके हाथ में डस लिया। डॉक्टरों का कहना है कि श्री मयंक अवस्थी आईपीएस खतरे से बाहर है, जल्द ही अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होंगे।
0 टिप्पणियाँ