Music

BRACKING

Loading...

मप्र के सबसे संक्रमित 4 शहरों सहित पूरे प्रदेश के MPT होटल-रेस्त्रां शुरू / MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में भर्ती कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दुकानदारों और कारोबारियों पर तो तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं परंतु सरकार को मुनाफा पहुंचाने वाली दुकानों पर कोई गाइडलाइन दिखाई नहीं दे रही है। मध्य प्रदेश के सबसे संक्रमित चार शहरों (इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर) सहित पूरे प्रदेश में मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटल और रेस्टोरेंट का संचालन शुरू कर दिया गया है जबकि मध्यप्रदेश में कोविड-19 मरीजों के लिए आइसोलेशन सेंटर्स की कमी है।

निगम द्वारा भोपाल क्षेत्र के होटल पलाश रेसीडेंसी, विण्ड एण्ड वेव्स, पिकनिक एट केरवा शुरू कर दिये गये हैं। वर्षा ऋतु में विण्ड एण्ड वेव्स और पिकनिक एट केरवा सैलानियों का फेवरेट वेन्यू रहा है। वहीं जबलपुर में होटल कलचुरि रेसीडेंसी, ग्वालियर में तानसेन रेसीडेंसी सहित निगम के सभी होटल और रेस्टॉरेंट को पर्यटकों और फूड लवर्स के लिये पुन: आरंभ कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ