Music

BRACKING

Loading...

श्रीमती मीरा तिवारी जी (सेवानिवृत्ति शिक्षिका) के घर 782 रूपये के पेन्शन में कैसे चलेगा ???

 


*बिलासपुर 19 सितम्बर 2020 ।* छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह बनाफर जी ने बताया कि श्रीमती मीरा तिवारी जी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला-मोपका, विकास खण्ड-बिल्हा,जिला-बिलासपुर में पदस्थ थीं।22 वर्षों की सेवा उपरांत ₹782 का पेन्शन बनता है।जो बहुत ही गलत निर्धारित राशि है।पुरानी पेन्शन नीति फिर से लागू की जानी चाहिए।छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ पुरानी पेन्शन नीति के लिए रणनीति बना रहे हैं।इस विषय पर प्रयास प्रारम्भ हो गया है।छत्तीसगढ़ के सभी शिक्षक साथियों के सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति, पदोन्नति,क्रमोन्नति के साथ ही पुरानी पेन्शन नीति को लागू कराने के हमारे संघ छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ के द्वारा कार्य किया जा रहा है।हमारा संघ किसी भी शिक्षक साथियों के साथ अन्याय होने नहीं देगा।सभी शिक्षक साथियों को आश्वस्त करते हैं कि कर्मचारी हितों से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।उक्त जानकारी प्रांतीय संयुक्त सचिव देवेश कुमार भारती द्वारा दी गई है।



शिक्षिका श्रीमती मीरा तिवारी

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोपका

विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर

प्रथम नियुक्ति तिथि 22.12. 1998

सेवानिवृत्ति तिथि 01.06. 2019

कुल जमा राशि 3,64,132₹

नगद प्राप्त 2,21,409₹

अंतिम वेतन 50,640₹

मासिक पेंशन राशि 782₹

मिला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ