Music

BRACKING

Loading...

SP के आदेश को दिखाया ठेंगा, पिछोर में ट्रांसफर के बाद भी नहीं जा रहे है आरक्षक


शिवपुरी। जिले के पिछोर कानून व्यवस्था संभालने वाले पुलिस विभाग में इन दिनों भर्रेसाही का आलम है। स्थानांतरण के बावजूद दो पुलिसकर्मी वर्षों से एक ही थाने में जमे हुए है। जहां उन्हें पुलिस अधीक्षक के आदेश तक का डर नहीं है। जिसके चलते लगातार रिमांडर करने के बाद भी उनका संबंधित थानों से मोहभंग नहीं हो रहा है।


जब तब शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग की बात आती है तो बहुत कुछ लीक से अलग हटकर ऐसी जानकारी सामने आती है जो बेहद आश्चर्यजनक होती है। इसी तरह राजापुर, मायापुर खदान पर अवैध उत्खनन के रूप में प्रसिद्धि की बात हो, नदियों से अवैध रेत उत्खनन की बात हो या बाहुबलियों के द्वारा अवेध शराब बिकवाने की सभी पिछोर क्षेत्र से ही निकलकर आता है।



दबे मुह किसी ने सीधे पुलिस महानिरीक्षक से सम्बन्ध की बात कही तो किसी ने निरीक्षक के अत्यंत आत्मीय होना उनकी मूल शक्ति बताई। अपने आप मे ये महत्वपूर्ण समाचार बन गया जब पूरे जिले में शायद ही ऐसा कोई थाना होगा जहां वर्षो से जमे आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक को बदला नहीं गया हो, फिर पिछोर अनुविभाग के इस थाने पर वर्षो से पदस्थ इन दोनों आरक्षकों के स्थानांतरण का न हो पाना अपने आप मे विभाग की इन दोनों आरक्षकों के सामने समपर्ण की कहानी कह गया।


इन दोनों आरक्षकों के इस रुतबे और अंगद के समान जमे पांव की इस समय पूरे पिछोर में सर्वत्र चर्चा है। लोग का यह कहना है कि इनकी पीएचक्यू तक सेटिंग है। वरिष्ट अधिकारी दबाव बनाने की कोशिश किए तो पहले ही इनका रसूख हावी हो जाता है। लेकिन अब पीएचक्यू से भी इनका स्थानांतरण आदेश हो गया लेकिन अभी तक पिछोर थाने में इनका पदस्थ होना समझ से परे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ