Music

BRACKING

Loading...

इंदौर में इंजीनियरिंग में सेकेंड ईयर के छात्र ने खुदकुशी कर ली


इंदौर: 
 इंदौर में इंजीनियरिंग में सेकेंड ईयर के छात्र ने खुदकुशी कर ली। उसने एक पेज का सुसाइड नोट छोड़ा, इसमें मां और दोस्तों को जीवनभर सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। छात्र ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया।

एक पेज का सुसाइड नोट छोड़कर छात्र ने फांसी लगा ली


घटना तिलकनगर थाना क्षेत्र के वसुंधरा अपार्टमेंट की है। यहां पर रहने वाले 21 वर्षीय छात्र दीपेश चौहान ने घर में फांसी लगा ली। दीपेश मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला था और इंदौर में इंजीनियरिंग में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। परिजन ने अनुसार, दीपेश को बहुत गुस्सा आता था और रात को भी उसका फोन पर किसी से झगड़ा हुआ था।

दीपेश ने खुदकुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, इसमें उसने लिखा है कि वह अब अपने जीवन को आराम दे रहा है। सपोर्ट करने वाले दोस्तों ओर मां को धन्यवाद कहा। इतना लिखने के बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ