जिला अस्पताल की गंभीर लापरवाही : मानव अधिकार आयोग ने सीएमएचओ से मांगा जवाब
रविवार, अक्टूबर 04, 2020
शिवपुरी। जिला अस्पताल के आइसीयू में आग लगने और ऑक्सीजन न मिल पाने से मरीज की मौत हो जाने के मामले को मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिवपुरी से मामले में 2 सप्ताह में जांच प्रतिवेदन तलब किया गया है। बीते बुधवार दोपहर एक बजे हाई फ्लो ऑक्सीमीटर में शार्ट सर्किट हो गया। नतीजतन वार्ड में भर्ती एक मरी के बेड में आग लग गई। इस बीच ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से गुना के 65 वर्षीय बुुर्ग ने दम तोड़ दिया। अन्य मरीों का भी दम घुटने लगा। आनन-फानन में उन्हें दूसरे आइसीयू में शिफ्ट किया गया। जिला प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये थे। इस घटना के बाद शुक्रवार को भी जिला अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई थी जिसमें कोरोना संक्रमित का शव डेढ़ घंटे तक अस्पताल के गेट पर रखा रहा था।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ