Music

BRACKING

Loading...

मालखरौदा बीएमओ पर शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

 

बीएमओ आपने दादा जी का 15 साल विधायक रहने का रौब मारती भी दिखीं थी क्या सच में है इनके दादा जी कोई बड़ी हस्ती जिस वजह से नहीं हो रही है कार्यवाही....??

शिवसेनाकार्यकर्ताओं ने भी कि थी मालखरौदा बीएमओ के खिलाफ आंदोलन पर नहीं हुई कार्यवाही..???

क्षेत्रीय विधायक से भी लगाई जा चुकी है पीड़ित द्वारा गुहार कार्यवाही की पर नहीं हुई अब तक सच कि जीत..??

जाँजगीर चापा/  जांजगीर चांपा जिले मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमेशा से सुर्खियों में बना रहा है जो कि यहां की बीएमओ द्वारा लगातार किसी ना किसी प्रकार से लापरवाही की जाति है जिस वजह से कलेक्टर के पास भी शिकायत किया जा चुका है फिर भी अब तक इस पर कार्यवाही नहीं हुई है आपको बता दें कि पिछले दिनों बीएमओ मालखरौदा के ऊपर पैसा मांगने का भी आरोप लगा था जिसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी जांजगीर चांपा के पास किया गया था पर अब तक कार्यवाही नहीं होना समझ से परे है

*मालखरौदा बीएमओ आपने दादा जी का 15 साल विधायक रहने का रौब मारती भी दिखीं थी*

आपको ज्ञात ही होगा कि पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था जिस पर मालखरौदा बीएमओ अपने दादाजी को 15 साल विधायक रहने का रौब मारती ग्रामीणों से नजर आ रही थी जिस पर कहा कि मेरे दादाजी भी 15 साल विधायक थे मैं भी उन्हीं की परिवार से हूं फिर ग्रामीणों ने उनसे शांतिपूर्वक बात करने को कहा फिर भी बीएमओ मालखरौदा द्वारा लगातार उन पर बरसते नजर आ रहे थे

*शिवसेना ने भी कि थी मालखरौदा बीएमओ के खिलाफ आंदोलन*

जांजगीर-चांपा जिले के शिव सैनिकों ने मालखरौदा बीएमओ के खिलाफ आंदोलन की थी जिस पर जिम्मेदार अधिकारी बोला गया था कि जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही की जाएगी पर अब तक इस पर भी कार्यवाही नहीं हुआ है इससे शिवसैनिकों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है शिव सैनिकों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होती तो हम मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपेंगे

*जैजैपुर विधायक से भी लगाई जा चुकी है पीड़ित परिजनों द्वारा गुहार*

आपको बता दें कि मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ कात्यानी सिंह द्वारा बीते दिनों में अंजू मनहर पति कोमल प्रसाद मनहर से 10 हजार रुपये की मांग किया गया था, दरसल अंजू मनहर के गर्भ में ही मृत्यु हुए बच्चे को गर्भपात कराने के लिए यह रूपये की मांग की गई थी,जिसकी आडियो रिकॉर्डिंग की एक किश्त का बातचीत का सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था, जिसमें मालखरौदा बीएमओ द्वारा एक क़िस्त 3 हजार रुपये दिए गए थे और उसके बाद भी और जमा करो वाली बातचीत उजागर हुआ था मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति कोमल प्रसाद ने इस मामले को लेकर जैजैपुर विधानसभा विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा से दिनांक 24 जून 2020 को विधायक कार्यालय जैजैपुर में उपस्थित होकर विधायक को लिखित शिकायत की थी,जिस पर विधायक  द्वारा उचित निर्णय लेने के बाद जल्द कार्यवाही करने की आश्वासन दिया गया था फिर भी अब तक कार्यवाही नहीं होना   समझ परे हैं

लास्ट में एक ही सवाल उठ रहा है कि या तो इनके दादा जी सच में कोई बड़ी हस्ती है जिस वजह से कार्यवाही नहीं हो रही या फिर कांग्रेस के किसी बड़े नेता का हाथ है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ