Music

BRACKING

Loading...

कट्टा लेकर बाजार में घूमा बदमाश, किया मामला दर्ज




 रन्नाौद। नगर में बुधवार को एक बदमाश बाइक से खुलेआम कट्टा लहराता हुआ दिखाई दिया। इसकी ओर से राहगीरों को भी धमकाया गया। पुलिस ने इस संबंध में इसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बदमाश की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। नितिन तिवारी उर्फ भूरा जिस पर पहले से ही 307 का मामला दर्ज है। यह बुधवार की सुबह बाजार में अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से खुलेआम कट्टा लहराते हुए दिखाई दिया। इसकी ओर से बाजार में चलने वाले लोगों पर भी रंगदारी दिखाई गई। पुलिस ने इस संबंध में इसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पर पहुंची, लेकिन बदमाश वहां से पहले ही निकल गया। बदमाश की ओर से बाजार में रंगदारी और खुलेआम कट्टा लहराते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया है। आचार संहित लग जाने के बावजूद भी बदमाश इस तरह का काम कर रहे हैं, जिससे साफ लगता है कि इन पर पुलिस का किसी प्रकार का कोई भय नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ