Music

BRACKING

Loading...

महिल पटवारी को टैंकर ने टक्वर मारी, मौके पर ही हुई मौत




 बैराड़। ड्यूटी करने जा रही महिला पटवारी को बुधवार दोपहर एक टैंकर ने ट-र मार दी। हादसा इतना भयानक था कि पटवारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। बैराड़ तहसील के खुरई में पदस्थ थीं। वे पोहरी से अपनी स्कूटी पर ड्यूटी के लिए जा रही थीं। रास्ते में पीछे से आ रहे तेज गति टैंकर ने उन्हें ट-र मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रितु की मौके पर ही मौत हो गई। बैराड़ थाना प्रभारी सतीश सिंह चौाहान ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। टैंकर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तकनीकी कारणों की जांच करने पहुंचे इंजीनियर, कलेक्टर ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

- रात को अस्पताल पहुंचकर कलेक्टर ने ली मामले की जानकारी

शिवपुरी। नईदुनिया प्रतिनिधि

जिला अस्पताल में बुधवार को हुई आग लगने की घटना के बाद कलेक्टर ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। वेंटीलेटर में आग लगने के तकनीकी कारणों का पता लगाने के लिए रात को इंजीनियरों की टीम अस्पताल पहुंची। देर रात तक टीम इनके कारणों की जांच करती रही। इस घटना में गुना से इलाज के लिए आए 43 वर्षीय मोहम्मद असलम की ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई। कोरोना काल में ही यहां पर नए वेंटीलेटर मंगाए गए हैं। एक ओर जहां इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में भगदड मच गई, वहीं अस्पताल प्रबंधन और सीएमएचओ इसे छोटी सी घटना बता रहे हैं। अब कलेक्टर ने इस मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते इसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं। रात में कलेक्टर अक्षय सिंह खुद अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस घटना से अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं की पोल खुलकर सामने आ गई है।

कलेक्टर अक्षय सिंह ने कहा कि इस घटना के दो पहलू सामने आ रहे हैं। पहला वेंटीलेटर में ब्लास्ट होने का तकनीकी कारण है। वेंटीलेटर नए हैं। ऐसे में उसमें ब्लास्ट हुआ। इसलिए तकनीकी कारण जानने इंजीनियर बुलाए हैं। मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका की पता करने के लिए न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए सहायक कलेक्टर काजल जावला को जांच अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने कहा कि जांच में कारण सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ