शिवपुरी । शिवपुरी जिला अस्पताल के आइसीयू वार्ड में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई। दोपहर लगभग पौने दो बजे कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए वार्ड में अचानक वेंटिलेटर में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। मरीजों के स्वजन उन्हें बाहर लाने के लिए अंदर गए। मरीजों को शिफ्ट करते समय 65 वर्षीय मोहम्मद असलम की मौत हो गई।
उनकी रिपोर्ट तो कोरोना निगेटिव थी, परंतु गंभीर लक्षणों के कारण उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था। बताया जाता है कि मोहम्मद असलम को सांस लेने में तकलीफ थी। उन्हें गुना से शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां पर उन्हें जिला अस्पताल के आइसीयू में कोरोना मरीजों के साथ ही रखा गया था।
वार्ड में जिस वेंटिलेटर में आग लगी, उसमें मरीज को हाइफ्लो ऑक्सीजन दी जा रही थी। घटना के समय वार्ड में 7 मरीज थे, जिसमें 6 कोरोना संक्रमित थे। कोट मरीज को हाइपोक्सिया था। 60 मीटर की दर से ऑक्सीजन देने के बाद भी उसका ऑक्सीजन सैचुरेशन 70 से अधिक नहीं हो रहा था। उसे डायबिटीज और हायपरटेंशन की शिकायत भी थी।
इनका कहना है
घटना के समय हमारे रेजीडेंट, डॉक्टर और दो नर्स वहां मौजूद थीं। मृतक मोहम्मद असलम के अटेंडर खुद कई बार ऑक्सीजन का फ्लो ऊपर-नीचे करते थे। मौत भी शिफ्ट करने के दौरान नहीं हुई है। मरीज की मौत आइसोलेशन में शिफ्ट करने के 25 मिनट बाद हुई है।

0 टिप्पणियाँ