Music

BRACKING

Loading...

300 सैंपलों की जांच में निकले 36 पॉजिटिव, दो संक्रमितों ने तोड़ा दम

  


 

शिवपुरीबुधवार को शहर में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ। 300 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कुल 36 नए संक्रमित मिले। शहर में संक्रमण की दर 12 प्रतिशत रही जो सामान्य से काफी अधिक है। गौर करें 31 जुलाई को जो संख्या मात्र 303 थी, वह 31 अगस्त को बढ़कर 1131 पहुंची। 728 मरीज अगस्त माह में पॉजिटिव मिले। इसके बाद यहां पॉजिटिविटी रेट ने रफ्तार पकड़ी और 30 दिन के भीतर 1221 मरीजों के साथ आंकड़ा बढ़कर 2352 पहुंच गया जो अपने आप में यहां के हालातों की गंभीरता दिखा रहा है।

दो लोगों की मौत

जिला अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में बुधवार की सुबह 2 और लोगों की मौत हो गई, जिनमें अशोक नगर निवासी 70 वर्षीय वीरेंद्र जैन व ताराचंद यादव निवासी वार्ड क्रमांक एक ठाकुर पुरा 68 वर्ष शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ