Music

BRACKING

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह नगर मुरैना में पार्टी तीसरे नंबर पर, बसपा जीत की ओर

 


ग्वालियर चुनाव मतगणना में 1. 30 बजे तक शुरुआती स्र्झान में काफी बदलाव हुआ है। अब अंचल की 13 सीटों में भाजपा 8 सीटों पर और कांग्रेस 4 सीटों पर बसपा 1 सीट पर आगे हैं। हालांकि 5 सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

पहले जहां मेहगांव में मंत्री ओपीएस भदौरिया कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे चल रहे थे वे अब 27 सौ से अधिक मतों से आगे आ गए हैं। वहीं भांडेर में बढ़त बनाने वाले कांग्रेस के फूल सिंह बरैया 940 मतों से पीछे खिसक गए हैं। इसी तरह गोहद सीट पर शुरुआती स्र्झान में पीछे चलने वाले मेवाराम जाटव भाजपा के रणवीर सिंह से 1262 मतों से आगे हो गए हैं। इसी तरह मुरैना में जौरा सीट पर भाजपा के सूबेदार सिंह करीब 10 हजार से कांग्रेस से आगे थे। सुमावली में भी करीब 11 हजार से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह मंत्री एदल सिंह कंषाना से आगे थे।

मुरैना सीट पर बसपा के रामप्रकाश राजौरिया करीब 10 हजार मतों से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे थे। दिमनी में कांग्रेस के रविंद्र सिंह भाजपा के गिर्राज राजौरिया से 9 हजार से आगे चल रहे थे। अंबाह विधानसभा सीट पर भी भाजपा उम्मीदवार कमलेश जाटव शुरुआत में पीछे रहने के बाद अब 18 सौ मतों से आगे हो गए है।

ग्वालियर की तीनों विधानसभाओं ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर व डबरा में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। हालांकि मार्जिन अधिक नहीं है। टक्कर कांटे की चल रही है। वहीं शिवपुरी में करैरा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे आ गए हैं। यहा ंपर बसपा प्रत्याशी शुस्र्आती दौर में आगे चल रहा था। पोहरी सीट पर भाजपा के सुरेश राठखेड़ा आगे चल रहे हैं।

दो मंत्री पीछे, एक आगे आए और एक कड़ी टक्कर में

दोपहर एक बजे तक मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, गिर्राज डंडोतिया काफी मतों से पीछे थे। मंत्री ओपीएस पिछड़ने के बाद बढ़त बना चुके थे। लेकिन डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी कड़ी टक्कर में फंस गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ