*जांजगीर- जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने समस्त जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने जिलेवासियों के स्वस्थ और निरोगमय जीवन की कामना की है। साथ ही, कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में भीड़भाड़ से बचने तथा सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करते हुए दीप पर्व का आनंद लेने की अपील की है। जयपुरिया ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि वैभव और प्रकाश का प्रतीक पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है, जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
दीपावली पर्व समाज में संपन्नता और समृद्धि लाए ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके। उन्होंने जिलेवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देशवासियों के जीवन में उन्नति का प्रकाश लाने के लिए संकल्पवद्ध होकर कार्य कर रही हैं और यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।*


0 टिप्पणियाँ