Music

BRACKING

Loading...

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चोलेश्वर चन्द्राकर ने दी दीपावली पर्व की जिलेवासियों को बधाई

 

*जांजगीर- कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चोलेश्वर चन्द्राकर ने समस्त जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने जिलेवासियों के स्वस्थ और निरोगमय जीवन की कामना की है। साथ ही, कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में भीड़भाड़ से बचने तथा सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करते हुए दीप पर्व का आनंद लेने की अपील की है।


चोलेश्वर चंद्राकर ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि वैभव और प्रकाश का प्रतीक पर्व दीपावली भारतीय संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है, जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली पर्व समाज में संपन्नता और समृद्धि लाए ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।
*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ