Music

BRACKING

Loading...

शहर में फूटे सात करोड़ के पटाखे, कारोबार से व्यापारी संतुष्ट



ग्वालियर  हर साल की तरह इस साल भी दीपावली महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहरवासियों ने आतिशबाजी में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अनुमान के मुताबिक शहर में सात करोड़ रुपये के पटाखे शहर में फोड़े गए। वहीं व्यापारी भी बंपर कारोबार से खुश हैं।

आतिशबजी फुटकर विक्रेता संघ ग्वालियर के सचिव हरीश दीवान ने बताया कि 174 पटाखों की दुकानें मेला मैदान में लगी थीं। हर दुकान पर औसतन ढाई से चार लाख के पटाखे बिके, जिससे करीब चार करोड़ का व्यापार हुआ। वहीं गिरवाई नाके पर थोक पटाखों की 14 दुकानें लगीं, जहां करीब तीन करोड़ के पटाखों की बिक्री हुई है। हालांकि इस साल उतना व्यापार नहीं हुआ, जितना कि हर साल होता था। मगर व्यापार को संतोषजनक कहा जा सकता है। चूंकि इस बार कोरोना के चलते लोगों में थोड़ा भय था व पटाखों के बैन होने की सूचनाएं इंटरनेट मीडिया पर वायरल थीं। ऐसे में हर साल जो ग्राहक दो हजार के पटाखे खरीदता था, उसने 500 से 700 रुपये के ही पटाखे खरीदे। अभी भाई दूज व देव उठनी एकादशी को भी पटाखे की बिक्री होना शेष है।
घरों में रखा जाएगा बचा हुआ बारूद

इस बार व्यापारियों के सभी पटाखे नहीं बिक सके हैं। ऐसे में बचे हुए पटाखों को व्यापारी अपने घरों में रखेंगे। लंबे समय तक घर में पटाखे रखने से हादसे की आशंका है। व्यापारियों की मांग है कि इन पटाखों को रखने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ