Music

BRACKING

Loading...

इंदौर ने तीन दिन में उगला 100-100 टन अतिरिक्त कचरा





इंदौर दीपावली के दिन से भाई दूज के बीच तीन दिन में नगर निगम ने रोज लगभग 100-100 टन कचरा अतिरिक्त रूप से साफ किया और उसे ट्रेंचिंग ग्राउंड भिजवाया। यह सूखा कचरा था, जो शहर के बाजारों और कॉलोनियों से निकला था। पटाखों का कचरा भी इसमें शामिल रहा। स्थिति यह हो गई कि निगम को नियमित वाहनों के साथ कचरा परिवहन के लिए 50 से ज्यादा अतिरिक्त वाहन किराए पर लेना पड़े।

त्योहार के दिनों में घरों की साफ-सफाई होने के कारण भी कचरे में बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों में शहर से गीला-सूखा कचरा मिलाकर लगभग 1050 टन से ज्यादा कचरा निकलता है। इसमें 600 टन गीला और बाकी कचरा सूखा होता है। निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी के अनुसार शनिवार, रविवार और सोमवार को 100-100 टन सूखा कचरा अतिरिक्त रूप से साफ कर उसका परिवहन किया गया। अपर आयुक्त ने बताया कि आम दिनों में निगम 56 डंपरों की सहायता से गीले-सूखे कचरे का परिवहन करता है। दीपावली के मद्देनजर निगम ने 36 ट्रैक्टर और 20 डंपर को अतिरिक्त रूप से लगाकर सफाई करवाई गई। दीपावली के अगले दिन रविवार को करीब 550 टन सूखा कचरा ढोया गया। कचरा उठाने के लिए 25 बुलडोजर हर जोन और कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर उपलब्ध कराए गए थे, ताकि कहीं भी सफाई या कचरा परिवहन का काम प्रभावित न हो। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर भी पोकलेन मशीनों को ज्यादातर समय चालू रखकर कचरे को ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने के काम में लगाया गया है। जो कचरा ग्राउंड पहुंच रहा है, उसका निपटान हाथोहाथ किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ