Music

BRACKING

Loading...

निशातपुरा इलाके में युवती के साथ दुष्‍कर्म, आरोपित गिरफ्तार

 


भोपाल   निशातपुरा इलाके में एक युवक ने एक दिन अपनी रिश्तेदार युवती को घर में अकेला देखा तो उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामला पुलिस तक न पहुंचे, इसके लिए उसने युवती को शादी करने का भरोसा दिया और चला गया। युवती उसकी बात पर भरोसा कर चुप रही, लेकिन पिछले दिनों युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इस बात का पता चलने पर ज्यादती की शिकायत लेकर युवती थाने जा पहुंची। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय युवती करोंद इलाके में परिवार के साथ रहती है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि डीआइजी बंगला क्षेत्र में रहने वाला सलमान नामक युवक उसका दूर का रिश्तेदार है। सलमान युवती के घर के सामने एक मीट की दुकान पर काम करता है। रिश्तेदार होने के कारण सलमान का युवती के घर आना-जाना भी था। 25 जुलाई को युवती घर में अकेली थी। इस दौरान सलमान उसके घर पहुंच गया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर सलमान ने पहले तो घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला थाने तक नहीं पहुंच जाए, इसके लिए उसने युवती को शादी करने का भरोसा दिया और वहां से चला गया। युवती सलमान की बात पर विश्वास कर चुप रही। इस बीच वह जब भी सलमान से शादी करने के बारे में बात करती थी, तो वह गोलमोल जवाब देता। पिछले दिनों युवती को पता चला कि सलमान ने शादी कर ली है। युवती ने पहले घटना के बारे में परिजन को बताया। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में सलमान के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ