शिवपुरी - कोलारस अनुभाग के ग्राम रन्नाौद वन चौकी से लगभग 1 किमी दूर स्थित बाउली नदी के पुल पिछले चार पांच दिन से दो मगरमच्छ और एक घड़ियाल नदी के आसपास टहल रहे हैं। नदी के किनारे टहल रहे मगरमच्छ और घड़ियाल को देखकर के आसपास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीण दहशत में आ गए है। खेतों के आसपास घूम रहे मगरमच्छ और घड़ियाल को पकड़ने के लिए ग्रामीणों वन विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें पकड़ने के लिए रेस्क्यू नहीं किया गया है।
ग्राम रन्नाौद वन चौकी के पास स्थित बाउली नदी के पुल के पास घूम रहे मगरमच्छ और घड़ियाल को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ और घड़ियाल पुल को पार करके खेतों के आसपास घूमते रहते हैं। इसके कारण लोगों का खेत पर काम करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने पहले दिन खेत के पास मगरमच्छ को घूमते हुए देखा तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई टीम कार्रवाई के लिए नहीं आई है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को पुल के पास स्थित खेत के पास दो मगरमच्छ दिखाई दिए थे। मगरमच्छ के खेतों के आसपास घूमने के कारण लोगों का खेत में काम करना मुश्किल हो गया है कि पता नहीं मगरमच्छ कहां से निकल आए। इन दिनों बोवनी का समय चल रहा है, लेकिन मगरमच्छ के कारण लोगों में डर भरा हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि वह जल्द ही मगरमच्छों को पकड़कर तालाब में भिजवाएं, जिससे लोग बिना डर के अपने खेत पर काम कर सकें।

0 टिप्पणियाँ