शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सेसई में भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर सेसई सड़क पर दो बाइकों में भीषण भिडंत हो गई। भिडंत इतनी खतरनाक थी की दोनों बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे जिनमें से एक की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

0 टिप्पणियाँ