Music

BRACKING

Loading...

इंदरगंज पुलिस ने कांग्रेसियों से सिंधिया का एक पुलता छीना ताे दूसरा जला दिया



ग्वालिय प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक सिंह की पुश्तैनी जमीन पर बने बालाजी मैरिज गार्डन पर बुधवार काे की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। शुक्रवार की दोपहर को फूलबाग चौराहा, थाटीपुर, मुरार, छप्परवाला पुल सहित शहर के 12 व देहात के 12 व्लॉक में राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतले जलाए गए हैं। जयेंद्रगंज में सिंधिया का पुतला जलाने के लिए आए कांग्रेसियों के हाथ से पुलिस ने एक पुतला छीन लिया। कांग्रेसी पहले से दूसरा पुतला भी साथ लाए थे। छीना-झपटी के बीच पुतले में आग लगा दी। शहर जिला कांग्रेस ने शिवराज सरकार को निशाना बनाने की जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि राजनीति में बदला लेने के लिए सिंधिया के इशारे पर कार्रवाई की गई है। पुतला दहन स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

व्लॉक क्रमांक के कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल तिराहे पर जीडीए के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन नागौरी के नेतृत्व में पुतला दहन किया। वहीं व्लॉक क्रमांक- 2 ने हजीरा चौराहे पर वीर सिंह तोमर व विवेक तोमर की मौजूदगी पुतला दहन किया। किलागेट पर मोहन माहेश्वरी, पाताली हनुमान पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील शर्मा, अतुल जैन व तरूण कुशवाह के नेतृत्व पुतला दहन हुआ। इंदरगंज चौराहे पर राकेश गुर्जर, बारादरी पर संजय यादव, थाटीपुर में विधायक सतीश सिकरवार व प्रेम सिंह यादव,डीडी नगर में पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी व पप्पू श्रीवास के नेतृत्व सिंधिया का पुतला जलाया। गोल पहाड़िया पर पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला व राजेश बाबू, राममंदिर चौराहे पर रश्मि शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा व संतोष शर्मा, माधवगंज चौराहे पर महाराज सिंह पटेल, कैलाश चावला, कंपू तिराहे पर अमरसिंह माहौर के नेतृत्व में पुतला फूंका गया।

फूलबाग चौराहे पर धरना शनिवार को

राजनीतिक द्वेष की भावना से कांग्रेसियों को प्रताड़ित करने के लिए की जा रही कार्रवाई के विरोध में फूलबाग चौराहे पर शनिवार काे कांग्रेसी धरना देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ