Music

BRACKING

Loading...

आरटीओ पहुंच गए आवेदक, बोले-आपको मैसेज से सूचना देनी थी नहीं बनेंगे लाइसेंस



 इंदौर,क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में लाइसेंस का काम बंद है, लेकिन इसकी सूचना सही तरह से नहीं मिलने के कारण कई आवेदक शुक्रवार को आरटीओ पहुंच गए। उनका कहना था कि अगर इस तरह से शटडाउन लिया जाना था तो सूचना पहले से दी जानी थी। जिससे इतनी दूर आकर समय खराब नहीं होता ।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कार्यालय में नोटिस चस्पा किया था कि 20 नवंबर को कार्यालय में लर्निंग और स्थायी लाइसेंस का काम नहीं होगा। जिन लोगों ने एजेंट के माध्यम से अप्वाइंटमेंट लिया था। उन्हें तो एजेंट ने सूचना दे दी, लेकिन जो लोग खुद ही लाइसेंस बनवा रहे थे। उन्हें सूचना नहीं मिल पाई और आरटीओ पहुंच गए। आवेदकों का कहना था कि विभाग को एमएसएम के माध्यम से इसकी सूचना देनी थी। पहले ही आरटीओ कार्यालय शहर से दूर है। हम लोग इतनी दूर आकर परेशान नहीं होते। आवेदकों ने लाइसेंस शाखा के लिपिकों से बहस भी की। उन्हें बताया गया कि अब उन्हें अपना काम करवाने के लिए बाद में आना होगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के वाहन और सारथी सर्वर से मध्यप्रदेश का डेटा लिंक करने के लिए शुक्रवार से लेकर रविवार का शटडाउन लिया गया है। जिसमें आज डेटा का बेकअप लेकर दो दिनों में उसे अपलोड किया जाएगा। जिससे प्रदेश का डेटा पूरे देश में देखा जा सकेगा। इससे लाइसेंस और वाहन को दूसरे प्रदेश में लेजाकर वहां पर भी अपडेट या रिन्यू करवाया जा सकेगा। केवल मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना को छोड सबका डेटा वाहन और सारथ्ाी सर्वर पर अपलोड हो चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ