Music

BRACKING

Loading...

सुदामा नगर में फिर 18 तो विजय नगर में मिले 10 नए मरीज



 इंदौर, पिछले 24 घंटे के दौरान मिलने वाले कोरोना के नए मरीजों की संख्या मंगलवार को भले ही 500 से नीचे आ गई लेकिन इसका खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा। यह बार-बार उन इलाकों में दस्तक दे रहा है जहां वह कुछ दिनों पहले पहले कहर बरपा चुका है। खजराना, नेहरू नगर, स्नेहलतागंज जैसे इलाकों में फिर से मरीज मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुदामा नगर में 18 तो विजय नगर में 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। खातीवाला टैंक, रेसकोर्स रोड, साउथ तुकोगंज, गुलाबबाग कॉलोनी में आठ-आठ नए मरीज मिले।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को शहर के 217 इलाकों में कोरोना के मरीज मिले हैं। खजराना, स्नेहलतागंज, मल्हारगंज क्षेत्र में कुछ समय पहले बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सख्ती के बाद वहां स्थिति नियंत्रित होने लगी थी लेकिन अब एक बार फिर कोरोना वहां घर बनाने लगा है। मंगलवार को खजराना, उषा नगर, स्कीम नंबर-78, लसूड़िया, आरआर कैट कॉलोनी में पांच-पांच पॉजिटिव मिले। इसके अलावा राजमोहल्ला, नेहरू नगर सहित 217 इलाकों से मरीज मिले हैं। मंगलवार को मिले 495 मरीजों में से 20 ऐसे भी हैं जिनका पूरा पता नहीं होने से उनके क्षेत्र की जानकारी नहीं मिल सकी। 81 इलाके ऐसे है, जहां मंगलवार को एक-एक कोरोना मरीज मिला।

18 दिन बाद 500 से नीचे आया आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग रोज देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर शहर में 24 घंटे के दौरान मिलने संक्रमितों की जानकारी देता है। 21 दिसंबर को पहली बार शहर में एक ही दिन में पांच सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद से यह आंकड़ा लगातार 500 से ऊपर चल रहा था। आठ दिसंबर को 18 दिन बाद यह पांच सौ से नीचे आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ