Music

BRACKING

Loading...

जान से प्यारा हुक्का : कैफे में एक ही पाइप से हुक्का पीते मिले लड़के-लड़कियां

 


ग्वालियर - 
कोरोना संक्रमण रोकने स्कूल, कॉलेज बंद है लोगों को मास्क पहनाए जा रहे है। वहीं कैफे 07 में एक ही पाइप से लड़के-लड़कियां हुक्का पीते मिले हैं। शुक्रवार रात यहां पुलिस ने छापा मारा है। लड़कियां हुक्का पीते मिलीं हैं। पुलिस ने 5 लड़कों को पकड़कर कार्रवाई को अंजाम दिया है। लड़कियों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में कैफे 07 नाम से हुक्का बार चल रहा था। शुक्रवार की रात यहां एक जन्मदिन समारोह की आड़ में जमकर युवा लड़के-लड़कियों को हुक्का परोसा जा रहा था। इस कैफे को हेमू गुर्जर नामक युवक संचालित करता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस ने दबिश दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो वहां देखा कि कोरोना को खुली चेतावनी देते हुए लड़के लड़कियां हुक्का के एक ही पाइप को बिना किसी हिचक के मुंह मे डालकर हुक्का पी रहे थे। पुलिस को देख वहां पार्टी कर रहे लोगों के चेहरे पीले पड़ गए। पुलिस ने वहां से हुक्का, अन्य सामान जब्त कर 5 लड़कों को पकड़ा है। कैफे के मालिक पर कोविड गाइड लाइन का पालन न करने पर मामला दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ