श्रीमद्भागवत कथा से मिलती है आत्मिक शांति-व्यासाचार्य नारायण प्रसाद पाण्डेय जी
सोमवार, दिसंबर 21, 2020
बिर्रा-नवागढ विकासखंड के ग्राम पंचायत गंगाजल में रामलाल रवि यादव- श्यामलाल यादव परिवार द्वारा उनके पिताश्री स्व.बोधीराम यादव के मोक्ष कामना (वार्षिक श्राद्ध निमित्त)हेतु संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवां दिन कथावाचक पं.नारायण प्रसाद पांडेय (कोटमीसोनार-अकलतरा वाले) श्रीमद्भागवत पुराण के संबंध में कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान के अवतारों की कथा है।इस कथा को पुरे सात दिनों तक यदि श्रद्धापूर्वक सुनी जाए तो आत्मिक शांति मिलती है। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के बीच श्री कृष्ण जन्म,बाल लीला व रूख्मणी विवाह की झांकी के साथ प्रस्तुत किया।
प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ उठा रहें हैं। सुदामा चरित्र का मार्मिक चित्रण किया गया।कथा का समापन परिक्षित मोक्ष व चढोत्री, तुलसी वर्षा, यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति-सहस्त्रधारा से कथा का होगा।24 दिसम्बर को वार्षिक श्राद्ध, ब्राह्मण भोज व प्रसाद वितरण किया जाएगा।कथा का समय सुबह 10 बजे से 12 व शाम 3 से 6 बजे तक हो रहा है।
आयोजन को लेकर मुख्य यजमान श्रीमती सुनीता-श्यामलाल यादव,सलाहकार राजू तिवारी, श्रीमती दुखीन बाई यादव, रामलाल रवि यादव,सुखीराम,छतराम, विशाल, विनोदगोपाल,सम्मेलाल,दुजवा,मनराखन,मनीराम,लच्छी,महेत्तर, सहदेव,रामचरण,नितेश,शुभम,बोला,संजय सहित समस्त यादव परिवार जुटे हुए हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ