Music

BRACKING

Loading...

मध्यप्रदेश में आय और जाति प्रमाण पत्र व्हाट्सएप पर मिलेगा: सीएम शिवराज सिंह चौहान



 भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब सीएम हेल्पलाइन 181 पर फोन करके अपना आधार नंबर बता दो। आधार नंबर आपने बताया तो जाति प्रमाणपत्र और आय प्रमाण पत्र जो आप मांगोगे, आपके मोबाइल पर व्हाॅट्सएप के माध्यम से भेज दिया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे। 



भोपाल में स्थापित की गई अटल जी की प्रतिमा की ऊंचाई और वजन

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में NVDA चौराहे के पास उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा की ऊंचाई 12 फीट और वजन 1700 किलो है। 

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़े अभियान की तैयारी 

इससे पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए सुशासन का मतलब है बिना रिश्वत लिए शासकीय योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना। उनके बयान से स्पष्ट होता है कि मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ एक बड़े सरकारी अभियान की शुरुआत होने वाली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ