Music

BRACKING

Loading...

सिरफिरे आशिक की करतूत:शादी तुड़वाने गर्लफ्रेंड की होने वाली ससुराल पहुंचा; अश्लील फोटो दिखाकर बोला यह मुझसे प्यार करती है

 


भोपाल में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड का किसी और जगह संबंध तय होने से नाराज होकर उसकी शादी तुड़वा दी। उसने प्रेमिका के होने वाले ससुराल वालों को उसके अश्लील फोटो और वीडियो दिखा दिए। इसके बाद उन्होंने लड़की से रिश्ते तोड़ दिए। परेशान होकर लड़की ने पिता के साथ बैरसिया थाने पहुंचे आरोपी मनचले के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर करवाई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बैरसिया पुलिस के अनुसार 20 साल की लड़की की इलाके में रहने वाले विजय चौबे से दोस्ती थी। दोनों का आपस में मिलना-जुलना था। लड़की का कहना था वह उसे अपना दोस्त मानती थी, लेकिन वह उससे प्यार की बातें करने लगा। उसने उसे कई बार मना किया, लेकिन वह उसके पीछे पड़ गया था। इधर परिजनों ने उसकी शादी पक्की कर दी। इसके बाद उसने विजय से मिलना बंद कर दिया।

इससे नाराज होकर वह पीछा करने लगा और उसका रास्ता रोक लेता था। शादी पक्की होने का पता चलने पर विजय ने अपने दोस्त जितेंद्र शर्मा के साथ मिलकर उसके कुछ अश्लील वीडियो बना लिए और उसे उसके होने वाले ससुराल वालों को दिखा दिए। इसके बाद उन्होंने उससे संबंध तोड़ दिया।

दोस्त भी आरोपी बना

रिश्ते टूटने से दुखी युवती ने पिता के साथ बैरसिया थाने में पहुंचकर एफआईआर करवाई। युवती ने विजय और उसके दोस्त जितेंद्र को आरोपी बनवाया। जितेंद्र ने विजय की मदद संबंध तुड़वाने में की थी। टीआई बैरसिया केएन भारद्वाज ने बताया के फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उनकी तलाश कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ