Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर में अग्रवाल समाज का परिचय सम्मेलन छह दिसंबर को



 ग्वालियर अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा देश भर में समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है। अभी तक समाज के 71 परीचय सम्मेलन आयोजित कराए जा चुके हैं। अग्रवाल समाज का 72 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन 6 दिसंबर को ग्वालियर के शिंदे की छावनी स्थित सिटी प्लाजा में आयोजित किया जाएगा।

अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए यह आयोजन किया जाएगा। परिचय सम्मेलन पूरी तरह से निशुल्क होगा, जिसमें किसी भी प्रकार का शुल्क समाज के लोगों से नहीं लिया जाएगा। अग्रवाल समाज के मुकेश सिंघल का कहना है कि कोई भी समाज बंधु अपने विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन मोबाइल नंबर 8962000991 पर वॉट्सएप, एसएमएस एवं कॉल करके करा सकता है। इसके साथ ही विवाह योग्य युवक युवतियों के माता पिता अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के पदाधिकारियों से मिलकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किए जाने की प्रक्रिया भी जारी है।

लगातार बैठकों का दौर जारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी कर रहेः अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के पदाधिकारियों द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं। कोरोना को ध्यान में रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी आयोजन की तैयारियों के संबंध में चर्चा की जाती है। इन बैठकों में नीलम शाह, मालती गोयल, दिलीप अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अनिल गर्ग, विनीता, पुनम अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल आदि प्रमुखता से शामिल रहती हैं। बैठकों में इस बात पर जोर रहता है कि परिचय सम्मेलन में सभी मास्क पहनकर आएं, यह सुनिश्चित किया जाए। 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे परिचय सम्मेलन शुरू होगा, जो देर तक चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ