Music

BRACKING

Loading...

मंत्रालय में सुशासन दिवस मनाया गया

 

 

 
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व मंत्रालय में सुशासन दिवस मनाया  गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 11 बजे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। इसके पूर्व उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्री सारंग ने सुशासन के उच्चतम मापदंण्डो को स्थापित करने के लिये संकल्पित रहकर शासन को अधिक पारदर्शी,सहभागी,जनकल्याण केन्द्रित और जबावदेह बनाने के प्रयास करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव,प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल,प्रमुख सचिव श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी सहित मंत्रालय,सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ