,
इंदौर डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीइ) द्वारा आयोजित की जा रही इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी) का राउंड पूर्ण हो चुका है। प्रदेशभर में इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने के लिए इस बार विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया था।पांच दिसंबर तक इसे आयोजित किया गया।
इसके बाद प्रदेश के ज्यादातर इंजीनियरिंग कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस और आइटी ब्रांच की सीट फुल हो चुकी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले एसजीएसआइटीएस और देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के आइइटी संस्थान में भी अब एक भी सीट खाली नहीं बची है। दोनों संस्थानों को मिलाकर करीब एक हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
एजीएसआइटीएस में शुरू हुई पढ़ाई
इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी संस्थान ने ऑनलाइन करा लिया है और पढ़ाई भी शुरू हो गई है। सभी विभागों ने अपने-अपने विद्यार्थियों को कॉलेज की सुविधाओं और नियमों के बारे में बताया। कई विद्यार्थियों ने होस्टल की मांग भी की है। संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल होस्टल सुविधा को लेकर अभी विद्यार्थियों को आवेदन कर देने की सलाह दी गई है लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें समय लग जाएगा।
एसजीएसआइटीएस और आइइटी दोनों संस्थान कई महीने से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं। दोनों संस्थानों के होस्टल भी खाली हो चुके हैं और विद्यार्थी अपने घर से ही पढ़ाई कर रहे हैं। एसजीएसआइटीएस ने इस बार सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड से ली है।

0 टिप्पणियाँ