शिवपुरी - राज्य शासन की जिला इकाई अध्यात्म आनंद विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सोमवार को कैदियों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए आनापान ध्यान विधि तथा आचार्य श्री सत्यनारायण गोयंका द्वारा केंद्रीय कारागार नासिक (महाराष्ट्र) में दिया गया 1 घंटे का वीडियो प्रवचन सुनाया गया। जिसे सुनकर कैदियों में प्रसन्नता देखी गई।
इस प्रकार की ध्यान विधि तिहाड़ जेल, जयपुर जेल, एवं देश के कई जेलों के साथ विश्व के अन्य देशों में भी की जा रही हैं। जिनसे कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यात्म आनंद विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अभय कुमार जैन एवं आनापान शिक्षक यादराम वर्मा का मार्गदर्शन एवं योगदान सराहनीय रहा है।

0 टिप्पणियाँ