Music

BRACKING

Loading...

लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम आयोजित सीएम के संबोधन का लाइव प्रसारण

 


शिवपुरी - लोक सेवा गारंटी कानून के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने पर लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में यह आयोजन एनआईसी वीसी रूम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें प्रदेश में लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में किए गए नवाचार का शुभारंभ किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने आवेदकों को विभिन्न सेवाओं के प्रमाण पत्र भी प्रदान किये। लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में जिलेे में बेहतर कार्य करने पर संजय श्रीवास्तव, कुलदीप बिंदल को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एच पी वर्मा, अपर कलेक्टर आरएस बालोदिया, लोक सेवा प्रबंधक रवि शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिला स्तर के साथ ही विकास खंडों में लोक सेवा केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आमजन को तत्काल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए परेशान ना होना पड़े। बेहतर तकनीकी के प्रयोग से सेवाओं को और सहज व सरल बनाया जा रहा है। इसके 10 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ