बिर्रा- 14 जनवरी मकर संक्रांति प को लेकर चित्रोत्पला गंगा महानदी बसंतपुर सरिया घाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया जिसे लेकर के बिर्रा थाना मुस्तैद रही। आज बसंतपुर और संध्या घाट में लोगों ने महानदी गंगा पर डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किए संध्या घाट में मेले जैसा माहौल दिखा जहां विभिन्न प्रकार के झूले, मनिहारी दुकान, होटल, चाट, दुकान फल दुकान सहित विभिन्न प्रकार के दुकानों की स्टाल लगी रही वही श्रद्धालुओं ने रेत का महादेव बनाकर पूजा अर्चना भी किए लोगों ने तिल का लड्डू बांटकर एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे जगह जगह लोगों ने भोजन बनाकर घर परिवार सहित मकर के उत्सव पर पर शामिल दिखे इस संबंध में ग्रामीणों का कहना था कि हर वर्ष की तरह लोगों ने महानदी के दोनों छोर पर आकर अपने दोस्तों यारों घर परिवार के साथ धूमधाम से मकर संक्रांति का पर्व मनाया।
समय के अनुसार आजकल इस त्यौहार को खाने-पीने मौज मस्ती का माध्यम मानकर मानकर मटन, मुर्गे, अंडा सहित मदिरा का सेवन करके ग्रुप के साथ मौज मस्ती करते नजर आए परंपरा के अनुसार इस पर्व पर पहले यहां सेमी, मटर, भाटा, टमाटर चटनी का आनंद लेते थे अब यह नजारा बहुत कम देखने को मिलता है व्यवस्था को लेकर बिर्रा थाना और भटगांव थाना के जवान उपस्थित रहे इस तरह हर साल की तरह मकर संक्रांति का पर्व बिर्रा, घिवरा, किकिरदा, केरा संगम तट में लोगों की अपार भीड़ रही। सरपंच प्रतिनिधि दिलेराम पटेल ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व पर महानदी बसंतपुर में लगा एक दिवसीय मेला मकर संक्रांति में पधारे सभी आगंतुकों का ग्राम पंचायत बसंतपुर सरपंच कुंती बाई दिले राम पटेल ने दी बधाई। यह आयोजन वर्षों से निरंतर चली आ रही है।
बच्चों एवं बुजुर्गों महिलाओं में भारी उत्साह का माहौल दिखा। करीब 20000 लोगों का यह लगा मेला इस अवसर पर ग्राम पंचायत बसंतपुर कुंती बाई दिले राम पटेल, पंच समारिन मांझी,धरम पटेल उपसरपंच,गंगा बाई चौहान, पारस पटेल,हीरा यादव,सोनाई बाई केंवट,डिका पटेल,रामकली पटेल,प्रमिला पटेल, तिहरिन पटेल,होरीलाल पटेल सहित समस्त ग्रामवासी ने दी बधाई



0 टिप्पणियाँ