Music

BRACKING

Loading...

पूरनखेड़ी टोल टैक्स पर ट्रक चालक ने गार्ड में टक्कर मारी, मौके पर मौत, मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा किया




कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पूरनखेड़ी टोल टैक्स पर एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए गार्ड में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने मिलकर हंगामा किया और टोल की तोड़फोड़ कर डाली।

जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह टोल पर गार्ड जालमसिंह यादव अपनी ड्यूटी कर रहा था तभी टोल पर एक ट्रक आया जिसने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए टोल गार्ड में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन को लेकर फरार हो गया जिसे पुलिस ने पड़ोरा पर पकड़ लिया। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने टोल पर जाकर हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुच गया है।

पूरनखेड़ी टोल का है विवादों से पुराना नाता

कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरणखेड़ी टाल का विवादों से पुराना नाता रहा है यहां पर पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमार चौहान के साथ टोलकर्मियों ने बत्तमीजी कर दी तब भी यह टोल सुर्खियों में रहा है। इस टोल के कई मामले झगड़े, अवैध वसूली, मारपीट के लगते रहे है आज फिर से यहां पर एक टोल कर्मी की मौत से हंगामा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ