शिवपुरी - पुलिस ने विजयपुर की ओर से आ रहे गोवंश से भरे दो मेटाडोर को पकड़ लिया| इसमें कुल आधा दर्जन से अधिक गोवंश क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे |पुलिस की पकड़ से बचने के लिए चालक व उसके साथियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पीछा कर चारों आरोपियों को दबोच लिया|
पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम उनको मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी ,विजयपुर की ओर से 2 मेटाडोर में जानवरों को भरकर राजगढ़ जिला ले जाया जा रहा है |सूचना पर थाना पुलिस ने पोहरी मोहना रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी| इसी दौरान विजयपुर की ओर से दो मेटाडोर दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया ,तो ड्राइवर तेजी से मेटाडोर को भगाने लगे| पुलिस ने घेराबंदी कर बलपूर्वक दोनों वाहनों को पकड़ लिया तलाशी लेने पर आधा दर्जन से अधिक गोवंश व पांच वेल , एक बछड़ा प्राप्त हुए |इसी बीच दोनों 2 मेटाडोर में सवार चार लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सक्रियता से उन्हें दबोच लिया गया |पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है|

0 टिप्पणियाँ