Music

BRACKING

Loading...

मधुमक्खियों से भरे मिनी ट्रक ने सिलेंडर से भरे ट्रक में टक्कर मारी ,चालक व हेल्पर की मौत


शिवपुरी
 - सतनवाड़ा में पाठक होटल के पास फोरलेन किनारे खराबी के चलते सिलेंडर से भर ट्रक खड़ा था। मंगलवार की तड़के मधुमक्खियों से भरे मिनी ट्रक ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। आगे खड़े टैंकर से टकराकर ट्रक का केबिन सिकुड़ गया और चालक व हेल्पर की मौत हो गई। मधुमक्खियों वाले ट्रक से हेल्पर कांच तोड़कर बाहर कूद गया, गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया है, जबकि चालक मौके से भाग गया।

जानकारी के अनुसार सिलेंडर से भरा ट्रक क्रमांक एचआर73 ए1911 खराब हो जाने की वजह से सतनवाड़ा में पाठक होटल के पास फोरलेन किनारे खड़ा था। केबिन में चालक और हेल्पर ललित (30) पुत्र पूरन पांचाल निवासी पलवल हरियाणा व सौरभ (30) पुत्र धर्मवीर शर्मा गहरी नींद में सो रहे थे। मंगलवार की तड़के 4.30 बजे मधुमक्खियों से भरे मिनी ट्रक ने सिलेंडर से भरे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर लगते ही सिलेंडर से भरा ट्रक आगे खड़े कंटेनर से टकरा गया। जिससे सिलेंडर से भरे ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त होने के साथ सिकुड़ गया। हादसे में ललित पांचाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सौरभ शर्मा को जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान सुबह 7 बजे सौरभ की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मधुमक्खियों से भरे ट्रक का चालक मौके से भाग निकला। ट्रक का हेल्पर दीपक जादौन (18) निवासी कैलारस कांच तोड़कर बाहर निकला। उसे गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रैफर किया गया है।

केबिन में फंसे घायल को निकालने में मुश्किल हुई
हादसे के बाद केबिन में ललित पांचाल और सौरभ फंसे हुए थे। पुलिस ने काफी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला। जिसमें ललित की मौत हो चुकी थी और सौरभ गंभीर रूप से घायल था, लेकिन कुछ देर बार उसकी जान चली गई।

ट्रक में सिलेंडर भरकर राजगढ़ जा रहे थे
धौलपुर से सिलेंडर भरकर सौरभ और ललित राजगढ़ जा रहे थे, लेकिन सतनवाड़ा के पास ट्रक में खराबी आ जाने की वजह से फोरलेन किनारे खड़ा करके उसी में सो गए। आगे कंटेनर खड़ा था। वहीं मधुमक्खियों से भरा ट्रक बसई से बदरवास जा रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ