जयपुर इस बार गर्मी शुरुआती चरण में ही रिकाॅर्ड ताेड़ने लगी है। मई-जून में चलने वाली लू और धूलभरी आंधियां मार्च में ही चलने लगी हैं। पारा भी रिकाॅर्ड तोड़ रहा है। सोमवार को काेटा में मार्च की गर्मी ने 17 और चूरू में 3 साल का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया। काेटा में हाेली के दिन पारा 42.8 डिग्री रहा।
इससे पहले मार्च में 42.7 डिग्री रहा था। वहीं चूरू में 43.3 डिग्री रहा, जाे मार्च 2017 के बाद सर्वाधिक है। हालांकि मंगलवार काे यहां पारा 6 डिग्री गिरकर 37.7 डिग्री रह गया। 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चली। जयपुर में दिन का पारा 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में सोमवार को मार्च में 75 साल बाद सबसे गर्म मार्च रहा। होली के दिन पारा 40.1 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले 31 मार्च 1945 को 40.6 डिग्री था।
आगे : अगले दाे दिन तक प्रदेश के कई इलाकाें में 30-40 प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलेंगी, बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में गिरावट का अनुमान है।

0 टिप्पणियाँ