Music

BRACKING

Loading...

हिंदू उत्सव समिति का निर्णय : नाइट कर्फ्यू के कारण रात के बजाय सुबह होगा होलिका दहन



भोपाल - भोपाल में पहली बार होलिका दहन रात की जगह सुबह सवा छह बजे किया गया। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया, समिति के पदाधिकारियों और सभी होलिका दहन समितियों के साथ गुरुवार को बैठक की गई। इसमें ये निर्णय लिया गया है।

इस बार होलिका दहन सुबह किया जाएगा। 28 को लॉकडाउन रहेगा। यह 29 मार्च यानी सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। लॉकडाउन खुलने के 15 मिनट बाद 6.15 बजे होलिका दहन किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया, ताकि लोगो होली के पूजन में शामिल हो सकें।

इससे शासन के नियमों का पालन भी हो जाएगा और अस्था भी पूरी की जा सकेगी। हालांकि इससे पहले समिति ने होलिका पर्व को लॉकडाउन से मुक्त रहने की मांग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कर चुकी है। मीडिया प्रभारी राजेश जैन ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से हिंदुओं का प्रमुख त्योहार होली भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भोपाल में लॉकडाउन के कारण इस पर प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि अब तक लॉकडाउन हटाने को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है, इसी कारण समिति ने यह रास्ता निकाला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ