जिला शिवपुरी में हाल ही में पदोन्नत हुए 120 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों में से 60 प्रधान आरक्षकों को विवेचना व अनुसंधान संबंधी प्रशिक्षण दिया जा चुका है शेष 60 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज दिनांक 24.03.2021 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस लाइन स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित विवेचना अनुसंधान प्रशिक्षण कार्यक्रम में शेष 60 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अपराधों की विवेचना और उसके बारे में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया की समझ बहुत आवश्यक होती है इसके बारे में जानकारी देने के लिए ही आज उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों को सभी पदोन्नत कार्यवाहक प्रधान आरक्षक पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाए ताकि पुलिस के प्रति आमजन में अधिक विश्वास बढ़े। इस दौरान एफ. आई.आर. लेख करना, आईपीसी, दंड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम महिलाओं पर घटित अपराधों के प्रकारों की विवेचना के बारे में कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, जिला वैज्ञानिक अधिकारी श्री आर. एस. बरहदिया, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी श्री भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी ऐजेके निरी. एच एल प्रजापति,उनि अशोक जोशी एवं प्रशिक्षण लेने वाले 60 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ