जयपुर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राजस्थान में 21 मार्च से 31 मार्च के बीच 8201 लोग कोरोना संक्रमित हुए। प्रदेश में बुधवार को 906 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके अलावा अजमेर और राजसमंद में 1-1 और उदयपुर में 3 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया।
राजस्थान में पॉजिटिविटी रेट 3 से 9 मार्च के सप्ताह में 1.21 प्रतिशत थी, जो बढ़कर 24 से 30 मार्च के सप्ताह में 3.16 प्रतिशत हो गई है। इस बीच कोरोना की दूसरी लहर में हालात पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रदेश में जयपुर सहित 10 शहरों में रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अब शहरों में बाजार भी रात 9 बजे बंद करवाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस व प्रशासन को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
बांसवाड़ा और दौसा में एक भी नया केस नहीं
राजस्थान में बुधवार को 906 नए केस सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा 198 कोरोना पॉजिटिव केस राजधानी जयपुर में मिले। इसके बाद कोटा में 162 और उदयपुर में 112 केस आए। अजमेर में 57, अलवर में 22, बांसवाड़ा और दौसा में शून्य, बारां में 10, बाड़मेर में 9, भरतपुर, टोंक और बीकानेर में 1-1, भीलवाड़ा में 40, बूंदी में 5, चित्तौड़गढ़ और झुंझुनूं में 6-6, चुरू और धौलपुर में 8-8, डूंगरपुर में 64, श्रीगंगानगर में 14, हनुमानगढ़ में 28, जैसलमेर में 4, जालोर में 11, झालावाड़ में 20, जोधपुर में 49, करौली में 4, कोटा में 162 , नागौर में 13, पाली में 8, प्रतापगढ़ में 21, राजसमंद में 26, सवाईमाधोपुर में 1, सीकर में 3, सिरोही में 2 केस सामने आया।
1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
प्रदेश में एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा आयु वाले सभी व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि इस चरण में 45 से 59 वर्ष तक के 2 करोड़ 9 लाख व्यक्तियों का कोविड वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले 30 मार्च 2021 तक चयनित गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से अधिक आयु वर्ग के 39 लाख 67 हजार व्यक्तियों (18.9 प्रतिशत) को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। कोविड-19 वैक्सीनेशन के तृतीय चरण के लिए राज्य में 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लाभार्थी तथा 45 से 59 वर्ष तक के गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों का वैक्सीनेशन 1 मार्च 2021 से प्रारम्भ किया गया था।
राजस्थान में 21 मार्च से 31 मार्च के बीच कोरोना संक्रमण केस
- 31 मार्च राजस्थान 906 केस, जयपुर 198 केस
- 30 मार्च राजस्थान 665 केस, जयपुर 74 केस
- 29 मार्च राजस्थान 902 केस, जयपुर 135 केस
- 28 मार्च राजस्थान 1081 केस, जयपुर 209 केस
- 27 मार्च राजस्थान 852 केस, जयपुर 62 केस
- 26 मार्च राजस्थान 853 केस, जयपुर 140 केस
- 25 मार्च को राजस्थान 715 केस, जयपुर 77 केस
- 24 मार्च को राजस्थान 669 केस, जयपुर 106 केस
- 23 मार्च को राजस्थान 480 केस, जयपुर 97 केस
- 22 मार्च को राजस्थान 602 केस, जयपुर 148 केस
- 21 मार्च को राजस्थान में 476 केस, जयपुर 86 केस

0 टिप्पणियाँ